झारखण्ड

ऊपरघाट थाना परिसर में रखी गयी शिव मंदिर का आधारशिला

Share now

बोकारो थर्मल, रामचंद्र कुमार अंजाना
बेरमो के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट के पेंक-नारायणपुर थाना परिसर में सावन पूर्णिमा में थाना प्रभारी सुमन कुमार के सहयोग से भव्य शिव मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गयी। आचार्या सत्येंद्र कुमार पांडेय के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच थाने के थाना प्रभारी सुमन कुमार ने पूजा-आर्चना कर भुमि-पूजन कार्य की शुरुआत की गयी। इसके बाद ध्वजारोहण किया गया गया। थाना प्रभारी सुमन कुमार ने ऊपरघाट के तमाम राजनीतिक, गैर राजनीतिक, समाजिक और धर्मगुरूओं से अपील किए है कि मंदिर निर्माण में यथासंभव सहयोग करें। इस मौके पर थाना प्रभारी सुमन कुमार के अलावे अनि देवेश कुमार, मुणा कुमार राणा, सअनि कुलदीप महतो, प्रदीप टोप्पो, हवलदार अमित पंजियारा, प्रमोद कुमार, अमर कुमार, पत्रकार रामचंद्र कुमार अंजाना, उमेश कुमार उजागर, कमल प्रसाद, लालचंद महतो, चौकीदार नरेश तुरी, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *