नई दिल्ली| कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी है| संजय निरुपम ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी याद रखेगी एक दिन उन्हें वाराणसी आना है| यह थम कि उन्होंने गुजरात में रह रहे उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमलों की चलती दी है बता दें कि गुजरात में रह रहे बिहार और उत्तर प्रदेश के कामगारों पर पिछले दो-तीन दिनों में कई हमले हो चुके हैं| इन हमलों के बाद बड़ी संख्या में यह लोग गुजरात से पलायन कर रहे हैं| खबरों की मानें तो उत्तर भारतीयों को गुजरात खाली करने की धमकी दी गई है| इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत गुजरात के साबरकांठा में 14 महीने की एक बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद हुई| इस बच्ची से रेप का आरोपी बिहार का एक 20 साल का युवक था| घटना की खबर फैलते ही उत्तर भारतीयों पर हमले शुरू हो गए| साथ ही इस मामले पर राजनीति भी गरमा गई है| रविवार को एक कार्यक्रम में मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने कहा कि प्रधानमंत्री के गृह राज्य गुजरात में अगर यूपी और बिहार और मध्य प्रदेश के लोगों को मार मार कर भगाया जा रहा है तो 1 दिन प्रधानमंत्री को वाराणसी भी जाना है यह याद रखना …वाराणसी के लोगों ने उन्हें गले लगाया और पीएम बनाया था| साथ ही सोमवार को एक ट्वीट करके संजय निरुपम ने गुजरात के डीजीपी के बयान को भी झूठा करार दिया है| अपने ट्वीट में संजय निरुपम ने कहा कि गुजरात के डीजीपी कहते हैं कि उत्तर भारतीय त्योहार मनाने घर जा रहे हैं और उन पर कोई दबाव नहीं है लेकिन यह एक बड़ा झूठ है दिवाली और छठ की छुट्टियां 1 महीने के बाद शुरू होती हैं अभी नहीं बीजेपी ने भागने पर मजबूर कर रही है और कांग्रेस के विधायकों को बदनाम कर रही है मोदी जी इस राजनीति को बंद करिए| इस बीच गुजरात के डीजीपी शिवानंद झा ने कहा है कि उत्तर भारतीयों पर हमले के मामले में अब तक 6 जिलों से 324 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और हिंसा के 42 मामले दर्ज किए गए हैं|
Related Articles
गलवान घाटी में शहीद सैनिकों के पराक्रम पर फिल्म बनाएंगे अजय देवगन…
Share nowदेश की राजनीति और बॉलीवुड में गहरा जुड़ाव देखने को मिलता है. राजनीति में अगर कोई बड़ी उथल-पुथल हो तो बॉलीवुड उस पर फिल्म बनाने में देर नहीं लगाता. ऐसे ही देश में अगर कोई भी बड़ी घटना होती है तो उस पर फिल्म भी जल्दी ही बन जाती है. अब खबर आई है […]
फ़रीदाबाद टाउन में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित, ये ट्रेनें रद्द व इनका बदला मार्ग…
Share nowनीरज सिसौदिया, नई दिल्ली फ़रीदाबाद टाउन में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते पूर्व में निरस्त/मार्ग परिवर्तित घोषित की गयी निम्नलिखित रेलगाड़ियों के संचालन में निम्नानुसार संशोधन किया गया है:- परिवर्तित मार्ग के बदले रेलगाड़ियां नियमित मार्ग पर बहाल पूर्व में दिनांक 22/23.12.2018 को परिवर्तित मार्ग पर चलाए जाने वाली 12724 नई दिल्ली-हैदराबाद तेलंगाना एक्सप्रेस […]
बिहार : भाजपा लोजपा और जदयू में सीट बंटवारा फाइनल, पढ़ें कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा लोकसभा चुनाव?
Share nowनीरज सिसौदिया , नई दिल्ली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बिहार की रार खत्म हो गई है| रविवार सुबह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के घर पर हुई बैठक के बाद सीटों के बंटवारे पर अंतिम मुहर लगा दी गई| इस बैठक में जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष […]