विचार

जीतना जरूरी है, सीने में अगन और बस मन में लगन होनी चाहिये…

हालात चाहे कितने खराब हों, पर रोया नहीं करते। कभी भी जोश और होश को, यूँ ही खोया नहीं करते।। ईश्वर भी सहयोग करते हैं, कर्मशील व्यक्ति को। जबअवसर दरवाजा खटखटाये, तब सोया नहीं करते।। होना है सफल तो आदमी में, बेइंतिहा लगन होनी चाहिये। दिल दिमाग आत्मा तक भी, काम में मगन होनी चाहिये।। […]

विचार

हमारा अमर भारत महान, गणतंत्र दिवस पर करते शत शत प्रणाम।।

आज विश्व के गौरव हम, सबसे बड़ा है लोकतंत्र। हमारा संविधान ही सूत्र, माला में बांधें है गणतंत्र।। विभिन्न धर्मभाषा विविधता, में एकता है मन्त्र हमारा। आज आत्म निर्भर भारत, महान कहलाता है ये तंत्र।। नमन है उन शहीदों को जो, देश पर कुरबान हो गए। वतन के लिए देकर जान, वो बे जुबान हो […]

विचार

हिम्मत से हारना पर हिम्मत कभी मत हारना

जिन्दगी रोज़ इक नया इम्तिहान लेती है। दो परीक्षा तो सफल परिणाम देती है।। परिश्रम का ईनाम यहां मिलता है जरूर। जीत कर आयो तो जमीं आसमान देती है।। अतीत को बदलना नहीं कल सुधार करना है। बीते की चिंता नहीं आगे की पुकार करना है।। परलोक सुधारने का यत्न होता है व्यर्थ। इसी लोक […]

विचार

हर जन मानस न हो सुरक्षित, वो सुखी संसार नहीं होता

बिन मेहनत के दौलत का कोई हकदार नहीं होता। लेकर न चले साथ सब को वो सरदार नहीं होता।। बिना काबलियत के ताज न मिले किसी को। जो निकल पड़े मांगने को वो खुद्दार नहीं होता।। जो टिक न पाये वायदे पर वो असरदार नहीं है। जो काम न आये किसी के वो रसूखदार नहीं […]

विचार

राख में भी चिंगारी ढूंढ लायो, यही जीत की रीत है…

हालात खराब हों तो जरा समझदारी दिखलाइये। राह में हों पत्थर तो जरा आप जोरदारी लगाइये।। पर हार हो सामने तो भी हार को मानना नहीं। कोशिश करके राख में से चिंगारी ढूंढ लाइये।। डूबते को तिनका भी किनारा बन जाता है। तेरी सोच से ही जीत का सहारा बन जाता है।। कपड़ों में नहीं […]

विचार

दिल हमेशा दिल से ही जीता जाता है

हर हाल में जीवन की यह जंग हमें जीतनी है। जान लो कि जिंदगी दुःख सुख के संग रीतनी है।। रंग बेरंग हर ढंग मिलता है इस एक जीवन में। यही हो कोशिश न होकर तंग उम्र ये बीतनी है।। यही हो कोशिश हमारी कि जुबां पर मीठे बोल रहें। हों ऐसे कर्म कि जिन्दगी […]

यूपी

तन उजला मन मैला, यह कैसी गलत सफाई है

तन उजला मन मैला यह कैसी करी सफाई है। काहे इतनी कलुष भावना पानी में आग लगाई है।। मैं को त्यागो चलो बस मिल कर हम की ओर। हर दिल को जीतने की बस यही एक दवाई है।। अपने कर्मों का नित प्रति दिन स्वाकलन करते रहो। सद्भावना के साथ थोड़ा झुककर सदा चलते रहो।। […]

यूपी

कहीं तेरी कहानी अनकही न रह जाये

देख लेना कहीं अनकही तेरी अपनी कहानी न रहे। रुकी सी बीते जिन्दगी में कोई रवानी न रहे।। जमीन और भाग्य जो बोया वही निकलता है। अपने स्वार्थ के आगे किसी और पे मेहरबानी न रहे।। दुखा कर दिल किसी का कभी कोई सुख पा नहीं सकता। कपट विद्या से किसी का कभी दुःख भी […]

विचार

मत हारो जीवन से कि यह जिन्दगी अनमोल है

जो हराता है अंधकार को वही फिर सूरज बनता है। अपने अच्छे कर्मों से पूजी जाये वो मूरत बनता है।। परिश्रम जिनकी आदत हो सफलता बनती है तकदीर। हर व्यक्ति की चाहत फिर वह ऐसी सूरत बनता है।। कठनाई इक रुई थैले जैसी भारी मजलूम होती है। अगर उठा कर देखो तो फिर हल्की मालूम […]

विचार

बड़े शहर, पत्थर के दिल होते हैं जो धड़कते नहीं हैं

बड़ी अजीब सी बड़े शहरों की रोशनी होती है। दिन खूब हंसता पर रात बहुत रोती है।। उजालों में भी चेहरे यहां पहचाने नहीं जाते। सच सिसकता और झुठलाई नींद चैन की सोती है।। आदमी भटकता रहता है यहां कंक्रीट के जंगलों में। संवेदना सुप्त रहती है यहां सबकी धड़कनों में।। फायदे नुकसान के गणित […]