पंजाब

वार्ड 45 में चला सफाई अभियान, आवारा कुत्ते भी पकड़े निगम ने

जालंधर। वार्ड नंबर 45 के न्यू शास्त्री नगर और शास्त्री नगर इलाके में शनिवार को दूसरे दिन भी सफाई अभियान चलाया गया। पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया और पार्षद जसपाल कौर भाटिया के नेतृत्व में स्थानीय लोगों की टीम बड़ी संख्या में सफाई अभियान में शामिल हुई। इस दौरान निगम की ओर से 20 स्वीपर, रेहड़ा, ट्रॉली, टिप्पर व डिच भेजे गए थे।
इस दौरान रमेश शर्मा राजेंद्र बिट्टू, सोनिया अरोड़ा, गुरजीत सिंह पोपली, नरेंद्र सहगल, अमित सहगल, जी एस थापा रमेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे।
वही नगर निगम की ओर से डॉग कैचर टीम भी पहुंची थी जिसने आवारा कुत्ते भी पकड़े। भाटिया ने कहा कि वार्ड 45 में जनता की जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान आगे भी जारी रहेगा और आवारा कुत्तों की समस्या से भी निजात दिलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *